अम्बाला। अम्बाला कैंट और उत्तरी हरियाणा की अनदेखी के मुद्दे पर अम्बाला शहर के विधायक सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने कैंट में अपनी संस्था लोक सेवा पंचायत के कार्यालय के उद्घाटन के अवसर पर गीता गोपाल चौंक पर एक जनसभा को भी संबोधित किया।
उन्होंने कहा कि कैंट की बद से बदतर होती जा रही है क्योंकि यहां के राजनीतिक आकाओं ने लोगों की समस्याओं को सरकार के सामने नहीं रखा। दस सालों में मौजूदा सरकार ने इस इलाके की अनदेखी की है। कैंट मूलभूत सुविधाओं से पिछड़ गया है। अब चुनाव सिर पर हैं तो नेताओं ने इसकी सुध लेने की बात कही है।
कैंट से नहीं लड़ूंगा चुनाव : शर्मा
विनोद शर्मा ने कहा कि कैंट की बद से बदतर होती जा रही है क्योंकि यहां के राजनीतिक आकाओं ने लोगों की समस्याओं को सरकार के सामने नहीं रखा। दस सालों में मौजूदा सरकार ने इस इलाके की अनदेखी की है। पत्रकारों से बातचीत करते हुए विनोद शर्मा ने कहा कि कैंट से चुनाव लडऩे की उनकी कोई भी संभावना नहीं है।
उन्होंने कहा कि कु. सैलजा दस सालों तक केंद्र में मंत्री रहीं। उन्होंने इलाके के लिए कुछ नहीं किया। सैलजा ने अम्बाला को कुछ नहीं दिया। जब जवाबदेही का समय आया तो मुकाबला करने के बजाए वह राज्यसभा में जा बैठीं। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को लोकसभा चुनावों की तर्ज पर करारी हार होगी। एक प्रतिशत सीटें भी कांग्रेस की आएं तो अचरज होगा। आईएमटी के मुद्दे पर शर्मा ने कहा कि किसानों को गुमराह किया गया। उन्हें मुआवजे के रूप में मोटी रकम दी जा रही थी। रेवाड़ी आकर चिरंजीव यादव अम्बाला में धरने पर बैठ गए।